पलवल, मार्च 28 -- हरियाणा के पलवल में पुलिस ने देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया है। यहां के ओयो होटलों में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 13 महिलाओं को इस दलदल से बाहर निकाला। इस मामले में होटल संचालकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पलवल के ओयो होटल और गेस्ट हाउस में चल रहे देह व्यापार के धंधे में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने होटल संचालकों पर मुकदमा दर्ज किया है। छापेमारी कर चार होटल मैनेजरों सहित कई युवकों को काबू किया गया है। कार्रवाई में करीब 13 महिलाओं को छुड़ाया गया। पुलिस के अनुसार यह छापेमारी शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर की गई। बस स्टैंड और मीनार गेट के पास स्थित दीप ओयो, मयूर ओयो, ओयो वन स्टार और द रॉयल लव गेस्ट हाउस में लंबे समय से अवैध गतिविधियां चल रही थीं। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस ने पहले ...