नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- ओटीटी पर कई तरह की फिल्में और सीरीज अवेलेबल हैं जिसमें अलग-अलग जॉनर की मूवीज शामिल हैं। कुछ को कॉमेडी फिल्में पसंद हैं, कुछ को थ्रिलर, सस्पेंस या क्राइम वाली स्टोरीज। अब हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बताने वाले हैं जो डार्क कॉमेडी क्राइम थ्रिलर मूवी है। इस मूवी में ऐसा सस्पेंस और थ्रिल है कि अगर आप एक सेकेंड भी नजर हटाएंगे तो आप एक बड़े ट्विस्ट को खो सकते हैं। आप बिल्कुल एक्सपेक्ट ही नहीं कर पाएंगे कि मूवी में आगे अगले सीन में क्या होगा।क्या है इसकी स्टोरी फिल्म की स्टोरी की बात करें तो इसमें आकाश नाम के एक टैलेंटेड पियानिस्ट की कहानी दिखाई है जो अंधे होने की एक्टिंग करता है। वह ये सब इसलिए करता है ताकि वह इससे म्यूजिक में और फोकस कर पाए और उसे ज्यादा सिम्पथी और टिप्स भी मिले। तभी आकाश की लाइफ में आती है सोफी।...