नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- जियो हॉटस्टार पर हाल ही में कुछ शानदार फिल्में जोड़ी गई हैं। इस लिस्ट में कुछ नई और पुरानी फिल्मों के नाम शामिल हैं। इस वीकेंड पर आप इन फिल्मों को घर बैठे एंजॉय कर सकते हैं। लिस्ट में शामिल इन फिल्मों में इमोशनल फैमिली ड्रामा से लेकर क्राइम थ्रिलर फिल्में शामिल हैं। आपको इस लिस्ट में साल 1940 में रिलीज हुई एक फिल्म भी मिलेगी। इन सभी फिल्मों को आप वीकेंड पर निपटा सकते हैं।1.मोआना फिल्म के बारे में: ये फिल्म 9 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अब ये फिल्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज की गई है। फिल्म की कहानी मोआना नाम की लड़की की है जो अपने द्वीप को एक अभिशाप से बचाने के लिए अपनी समुद्री यात्रा पर निकल पड़ती है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 5.8 है। फिल्म को थोम्स कैल ने डायरेक्ट किया है। य...