नई दिल्ली, जून 12 -- अगर आपको थ्रिलर फिल्मों का शौक है तो हम आपको बॉलीवुड और हॉलीवुड की कुछ ऐसी फिल्मों के नाम बता रहे हैं जो ऐसी थ्रिलर फिल्में हैं जिसमें ये दिखाया गया है कि क्या होता है जब किसी का प्यार सिर्फ प्यार न रह जाकर सनक में बदल जाता है। ये फिल्में देख आपके दिल में प्यार को लेकर खौफ बैठ जाएगा। इन फिल्मों को आप वीकेंड पर बैठकर देख सकते हैं। आइए जानते हैं इन फिल्मों के नाम और किस ओटीटी पर देख सकते हैं ये फिल्में।फेटल अफेयर IMDb रेटिंग: 4.7 OTT: नेटफ्लिक्स फिल्म के बारे में: एली अपने पति और बेटी के साथ एक नए घर में शिफ्ट होती है। एली की बेटी कॉलेज चली गई है। वहीं, एली नौकरी पर लौट चुकी है। एली की मुलाकात उसके एक पुराने दोस्त से होती है। दोनों पहले ड्रिंक्स के लिए मिलते हैं। इसके बाद एक बार में दोनों के बीच कुछ होता है जिसके बाद एल...