नई दिल्ली, जुलाई 9 -- अमेजन एमएक्स प्लेयर पर एक सीरीज है जिसकी रेटिंग 8.1 है। इस सीरीज की कहानी ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपनी चकाचौंध भरी कॉरपोरेट लाइफ छोड़कर वापस अपनी जड़ों की तरफ लौटता है। अपने दादाजी के निधन के बाद जब वो अपने पुश्तैनी गांव पहुंचता है तो उसे पता चलता है कि उसके घरवालों के ऊपर कर्ज है और अगर टाइम से ब्याज नहीं भरा तो उनकी पुश्तैनी जमीन उनके हाथ से चली जाएगी। वो शख्स भागने की बजाए मिट्टी से जुड़ने और आधुनिक खेती के जरिए अपनी किस्मत खुद लिखने का फैसला करता है।लोगों को क्यों पसंद आती है ये सीरीज? लोग इस सीरीज की तुलना अक्सर शाहरुख खान की फिल्म 'स्वदेश' से करते हैं। ये शो न आपको डराता है और न आपको आपकी मजबूरी का एहसास दिलाता है। ये शो आपके चेहरे पर हंसी और दिल में सुकून लाने का काम करता है। यह भी पढ़ें- 10 जुलाई क...