नई दिल्ली, जुलाई 29 -- जियोहॉटस्टार पर हाल ही में एक कॉमेडी थ्रिलर सीरीज आई थी। इस सीरीज में अरशद वारसी और विक्रांत मैसी ने लीड रोल प्ले किया था। इस सीरीज को दर्शकों से खूब प्यार मिला था और आईएमडीबी पर 7.8 की रेटिंग मिली थी। अब इस हिंदी सीरीज का कोरियन रीमेक बनाने की बातचीत चल रही है। जी हां, कोरियन फिल्म इंडस्ट्री ने खुद इस सीरीज के मेकर्स से इसका कोरियन रीमेक बनाने के लिए कॉन्टेक्ट किया है। आइए आपको बताते हैं कि इस सीरीज का नाम क्या है।कौन-सी सीरीज है ये? इस सीरीज का नाम 'प्रीतम एंड पेड्रो' है। इस सीरीज को 'मुन्नाभाई', '3 इडियट्स' और 'पीके' जैसी फिल्में बनाने वाले राजकुमार हिरानी ने क्रिएट और प्रोड्यूस किया है। वहीं अविनाश अरुण ने इसे डायरेक्ट किया है। इंडस्ट्री से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, एक प्रमुख कोरियन प्रोडक्शन हाउस ने 'प्रीतम एं...