नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- नेटफ्लिक्स लवर्स के लिए ये पूरा हफ्ता शानदार रहने वाला है। इस हफ्ते नेटफ्लिक्स पर 10 शानदार फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। इस लिस्ट में रियलिटी शो से लेकर कॉमेडी शोज और फिल्में शामिल हैं। आइए जानते हैं कब और कौन सी फिल्म और सीरीज हो रही है रिलीज?1.रोडीज रीबर्थ रिलीज डेट: 16 अक्टूबरफिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक रियलिटी शो है। रणविजय सिंह हर सीजन की तरह इस सीजन भी शो को होस्ट करते नजर आएंगे। वहीं, इस बार 6 गैंग लीडर्स होंगे। अभिषेक मल्हान, बसीर अली, प्रिंस नरूला, नेहा धूपिया, निखिल चिनप्पा और बानी जे शो में गैंग लीडर की भूमिका में नजर आएंगे। 2. द ट्रैप रिलीज डेट: 13 अक्टूबर फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक जर्मन क्राइम थ्रिलर सीरीज है। सीरीज की कहानी ऑथर लिसा कॉनराड के इर्द-गिर्द घूमती है। अपनी बहन के मर्डर के...