नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- फिल्ममेकर्स हमेशा ऐसी दमदार कहानियों की तलाश में रहते हैं, जिन पर वो कोई अच्छी फिल्म बना सकें। इसके लिए वो ढेरों स्क्रिप्ट सुनते रहते हैं, लेकिन कई बार वह एक ऐसी कहानी चुनते हैं, जो पहले से ही बाजार में मौजूद होती है। हम बात कर रहे हैं उपन्यासों की। नॉवल्स पर फिल्में बनाना कोई नई चीज नहीं है, डायरेक्टर्स सालों से बेस्ट सेलिंग नॉवल्स पर फिल्में बनाते रहे हैं। कई बार इस तरह की फिल्में कमाल की हिट साबित होती हैं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो नॉवल्स पर बेस्ड हैं। आपको ये सभी फिल्में ओटीटी पर मिल जाएंगी।गॉन गर्ल इस फिल्म की IMDb पर रेटिंग 8.1 है। कहानी एक ऐसे शख्स की है, जिसकी पत्नी शादी की पांचवीं सालगिरह पर अचानक गायब हो गई है। यह फिल्म इसी नाम से लिखे गए गिलियन फ्लिन ...