नई दिल्ली, अगस्त 4 -- साउथ सिनेमा के सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय थलपति की जब भी बेहतरीन फिल्मों की बात होती है, तो साल 2012 में आई इस फिल्म का नाम सबसे ऊपर आता है। एआर मुरुगदॉस के निर्देशन में बनी ये एक्शन-थ्रिलर न केवल विजय के करियर का बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुई थी, बल्कि इसने दर्शकों का भी दिल जीता था। यही कारण है कि इसे IMDb पर इसे 8.1 की शानदार रेटिंग मिली हुई है।क्या है फिल्म की कहानी? विजय थलपति की ये फिल्म जियोहॉटस्टार पर है और इस फिल्म का नाम 'थुप्पक्की' (Thuppakki) है। इसकी कहानी जगदीश नाम के एक आर्मी अफसर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो छुट्टियों में अपने घर आता है। उसे पता चलता है कि स्लीपर सेल्स का एक बड़ा नेटवर्क मुंबई को दहलाने की साजिश रच रहा है। इसके बाद जगदीश बिना किसी को खबर लगे, अपने आर्मी के साथियों के साथ म...