नई दिल्ली, नवम्बर 5 -- ओटीटी पर नई फिल्मों और सीरीज का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए 6 नवंबर का दिन खास रहने वाला है। इस दिन अलग-अलग स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर कई फिल्में रिलीज हो रही हैं। इनमें सैफ अली खान और अक्षय कुमार की 'हैवान' से लेकर दुलकर सलमान की एक्शन थ्रिलर 'आई एम गेम' तक शामिल हैं। अगर आपको एक्शन, रहस्य, हॉरर और रोमांटिक कहानियां पसंद हैं, तो इस हफ्ते आपके पास मनोरंजन के कई विकल्प होंगे। आइए जानते हैं 6 नवंबर को कौन सी फिल्में ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं और क्या है उनकी कहानी।1. हैवान (Haiwaan) ओटीटी: सोनीलिव एक्टर्स: सैफ अली खान, अक्षय कुमार डायरेक्टर: प्रियदर्शन सैफ अली खान और अक्षय कुमार की फिल्म 'हैवान' 2016 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म 'ओप्पम' का हिंरीमेक है। फिल्म में सैफ अली खान एक नेत्रहीन केयरटेकर का किरदार निभा रहे हैं। वही...