नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- आज ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई है, जिसने सिनेमाघरों में शानदार कमाई की थी। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 150.59 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था, जबकि दुनियाभर में इसकी कमाई 213.01 करोड़ रुपये तक पहुंच गई थी। क्या आप पहचान पाए कि हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं? अगर नहीं, तो आइए आपको बताते हैं।क्या है इस फिल्म का नाम? इस फिल्म का नाम 'आवारापन 2' है। इमरान हाशमी और दिशा पाटनी स्टारर यह फिल्म 14 अगस्त को सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला देखने को मिला, लेकिन कमाई के मामले में इमरान हाशमी की फिल्म आगे निकल गई। यह भी पढ़ें- इमरान हाशमी के करियर की बेस्ट 5 फिल्में, एक को मिली है 7.8 की रेटिंगइमरान हाशमी के क...