नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- सिनेमाघरों के बाद अब 'मिर्जापुर: द मूवी' ने ओटीटी पर दस्तक दे दी है। पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु की यह क्राइम थ्रिलर 30 अक्टूबर से ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है। अगर आप बड़े पर्दे पर कालीन भैया, गुड्डू पंडित और मुन्ना त्रिपाठी की खूनी खींचतान देखने से चूक गए थे, तो अब घर बैठे फिल्म का लुत्फ उठा सकते हैं।बॉक्स ऑफिस पर की कितनी कमाई? 4 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'मिर्जापुर: द मूवी' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने शुरुआती 28 दिनों में भारत में 229.60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसका भारत में ग्रॉस कलेक्शन 273.22 करोड़ रुपये रहा। वहीं, विदेशों से फिल्म ने 65.30 करोड़ रुपये जुटाए। इस तरह फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई 338.52 करोड़ रुपये रही। यह भी पढ़ें- 'मिर्...