नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हाल ही में रिलीज़ हुई कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'मोधा रात्रि' (Modha Rathiri) को IMDb पर 7.9 की शानदार रेटिंग मिली है। यह फिल्म शादी, पारिवारिक उम्मीदों और उलझे हुए रिश्तों के बीच फंसे दो लोगों की एक दिलचस्प और भावुक यात्रा को दर्शाती है।फिल्म का नाम और कहानी फिल्म की कहानी मरुथु (ऋषिकांत) और मुथुसेल्वी (अनिशमा अनिलकुमार) के इर्द-गिर्द घूमती है। मरुथु दुबई से वापस लौटता है और परिवार के दबाव में आकर मुथुसेल्वी से शादी कर लेता है। वहीं, मुथुसेल्वी एक एथलीट है जो पहले से किसी और से प्यार करती है और इस शादी के लिए बिल्कुल तैयार नहीं होती। हालांकि, पारिवारिक मजबूरियों के कारण दोनों को अनचाहे रिश्ते में बंधना पड़ता है। यह भी पढ़ें- OTT: हॉरर से लेकर क्राइम थ्रिलर तक, हिंदी में देखें साउथ की ये 8...