नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- अगर आपको 'दृश्यम' पसंद है तो यह फिल्म आपके लिए नहीं बनी है। अगर आपको ऐसी क्राइम थ्रिलर फिल्में पसंद हैं, जिनमें पुलिस सिर्फ अपराधियों के पीछे नहीं भागती, बल्कि सबूत जुटाकर सच का पता लगाती है, तो यह फिल्म आपके लिए है। इसमें न तो कोई सुपरहीरो पुलिसवाला है और न ही हर थोड़ी देर में बड़ा ट्विस्ट आता है। फिल्म की कहानी धीरे-धीरे आगे बढ़ती है और दिखाती है कि किसी अपराध की जांच करना कितना मुश्किल हो सकता है।क्या है फिल्म का नाम? हम बात कर रहे हैं साल 2024 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म 'अन्वेशिपिन कंडेथुम' (Anweshippin Kandethum) की। इस फिल्म में टोविनो थॉमस लीड रोल में हैं। अगर आपको 'कन्नूर स्क्वाड', 'नायाट्टू' और 'जोसेफ' जैसी क्राइम थ्रिलर पसंद आई हैं, तो यह फिल्म भी आपको पसंद आ सकती है। यह भी पढ़ें- 9-15 नवंबर के बीच OTT रिल...