नई दिल्ली, जून 22 -- एनिमेशन फिल्में हमें एक ऐसी दुनिया में लेकर जाती हैं जहां सब कुछ बहुत खूबसूरत लगता है। ऐसी ही एक फिल्म के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। साल 2023 में रिलीज हुई यह फिल्म आपको जियो हॉटस्टार, नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, जी5 और यूट्यूब पर भी मिल जाएगी। कहानी बत्तखों के एक परिवार की है। नर बत्तख थोड़ा डरपोक है और मानता है कि उसे अपने ही तालाब में रहना चाहिए। जबकि मादा बत्तख अपने बच्चों को दुनिया दिखाना चाहती है और मानती है कि जीवन में नए लोगों से मिलना और घूमकर नई चीजें सीखना बहुत जरूरी है।क्या है माइग्रेशन की कहानी? नर बत्तख जब बच्चों को कहानी सुनाता है तो इसके जरिए उन्हें बताता है कि कैसे बाहरी दुनिया बहुत डरावनी है, जबकि मादा बत्तख बच्चों को बाहर की सुहानी दुनिया के बारे में बताती है। असली कहानी तब शुरू होती...