नई दिल्ली, नवम्बर 2 -- सिनेमा देखने वालों के लिए नवंबर का फेस्टिव महीना खास होने वाला है। इस महीने OTT प्लेटफार्म पर हाल में थिएटर पर रिलीज हुई फिल्में धमाका करने वाली हैं। अजय देवगन की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम 3' ने बॉक्स ऑफिस के नंबर्स हिला दिए थे अब ये फिल्म OTT पर आने को तैयार है। यामी गौतम अपनी फिल्म 'नई नवेली' से अच्छा कलेक्शन बेशक नहीं कर पाई हों लेकिन इस फिल्म ने एंटरटेन किया है। इसके अलावा राजकुमार राव की फिल्म 'प्रहार:द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्जवल निकम', करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'दरार', सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की 'द वन' और कुनाल खेमू, प्रीति जिंटा की फिल्म 'वाइब' की OTT रिलीज डेट सामने आ गई है।वाइब कुनाल खेमू और प्रीति जिंटा की फिल्म 'वाइब' बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल दिखाने में बेशक सफल नहीं हुई, लेकिन...