नोएडा, सितम्बर 10 -- इस देश में महिला होना मुश्किल है। लगता है कि अब आप रैपिडो से पार्सल डिलीवरी भी बुक नहीं कर सकतीं, बिना उनके डिलीवरी करने वालों से परेशान हुए। अपने बुरे अनुभव को शेयर करते हुए नोएडा की एक महिला ने लिंक्डइन पर यह पोस्ट लिखी। गीतिका श्रीवास्तव नाम की महिला ने लिंक्डइन पर बताया कि उन्होंने रैपिडो पार्सल सर्विस बुक की थी, लेकिन ओटीपी पूछने के बाद डिलीवरी पार्टनर ने उन्हें परेशान किया। जब उन्होंने अंजाम भुगतने की बात कही तो उसने शिकायत करने की चुनौती भी दी। महिला ने उस बातचीत का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया, जिसमें डिलीवरी पार्टनर ने महिला को 'हेलो' लिखकर मैसेज करना शुरू किया। पहले उसने उनका हाल-चाल पूछा और फिर 'आई लव यू' का मैसेज भेज दिया। इस पर महिला ने उसे चेतावनी दी कि अगर उसने दोबारा मैसेज या कॉल किया तो वह पुलिस में शिकायत...