नई दिल्ली, मई 2 -- दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने शुक्रवार को आईपीएल 2026 के 43वें मुकाबले में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। राहुल को उनकी बेहतरीन पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। केएल राहुल और पथुम निसांका के बीच पहले विकेट के लिए 110 रनों की साझेदारी बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हराया। केएल राहुल ने 40 गेंद में 75 रन की पारी खेली। इस पारी की बदौलत केएल राहुल के पास एक बार फिर ऑरेन्ज कैप पहुंच गई है।राहुल ने अभिषेक को पीछे छोड़ा केएल राहुल आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में 40 गेंद में 6 चौके और पांच छक्कों की मदद से 75 रन की पारी खेली। उनको इस शानदार पार...