उरई, अगस्त 13 -- Orai News: उरई। संवाददाता मृत्यु के बाद भी मेरा शरीर राष्ट्र के काम आए यह कहते हुए 9 पूर्व सैनिकों और सात समाजसेवियों ने सामूहिक रूप से शपथ लेते हुए मेडिकल कॉलेज जालौन को मरणोपरांत अपनी देह को दान किया है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा देहदान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों तथा समाजसेवियों ने स्वेच्छा से अपना शरीर दान किया । प्रधानाचार्य डॉ अरविंद त्रिवेदी ने सभी को देहदान की शपथ दिलाते हुए कहा कि मेरे पूरे सेवा काल में इतनी बड़ी संख्या में सामूहिक रूप से स्वेच्छा से देहदान कभी नहीं हुआ। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: शहीद कभी मरता नही वह अमर हो जाता है : जगदीश राय यह पल वास्तव में ऐतिहासिक है। उन्होंने पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन की इस पहल की सराहना की। वही...