उरई, अक्टूबर 14 -- Orai News: उरई। संवाददाता जनपद में कुपोषण उन्मूलन के लिए जिला प्रशासन ने प्रभावी पहल की है। डीएम ने 52 जिला स्तरीय अधिकारियों को 97 अतिकुपोषित बच्चों को गोद दिलाकर उनके पोषण एवं स्वास्थ्य की जिम्मेदारी सौंपी है। जिलाधिकारी ने स्वयं भी चार बच्चों को गोद लेकर उनके बेहतर स्वास्थ्य और समग्र विकास के प्रति प्रतिबद्धता जताई।अतिकुपोषित बच्चों को कुपोषण से उबारने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ी पहल को है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि नामित अधिकारी अपने-अपने बच्चों की नियमित निगरानी करें तथा वजन और लंबाई के मापन की शुद्धता जांचते हुए उनके पोषण स्तर में सुधार कराएं। बच्चों के परिजनों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने पर उन्हें पात्रता के अनुसार राशन कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, आवास योजना सहित अन्य शासकीय योजनाओं से लाभान्वित कराया जाए। जरूरत ...