उरई, जुलाई 6 -- Orai News: उरई, संवाददाता। एक पेड़ मां के नाम मुहिम के तहत आर्य कन्या इंटर कॉलेज में आधा सैकड़ा से अधिक पौधे लगाकर धरती को हरा भरा बनाए रखने का संदेश दिया गया। विधायक गौरीशंकर वर्मा के साथ विद्यालय परिवार ने पौधे रोपित कर इनकी देखभाल का संकल्प लिया। इस दौरान कालेज की छात्राओं ने पिंक टॉयलेट की मांग रखी। आर्य कन्या इंटर कालेज में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा की मौजूदगी में पूर्व सभासद व भाजपा नेता जितेंद्र अहिरवार, महिला नेत्री मंजू रानी वर्मा, सभासद शैलेंद्र सोनी, भगवती शरण ने विभिन्न प्रकार के फल व छायादार पौधे लगाए। यह भी पढ़ें- Nainital News: 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम में विधायक को कालेज की छात्राओं ने पिंक टॉयलेट की सुविधा मुहैया कराने के लिए मांग पत्र...