उरई, अगस्त 9 -- Orai News: माधौगढ़। संवाददाता कोतवाली माधौगढ़ पुलिस ने ग्राम रामहेतपुरा निवासी रामकिशोर को अवैध शराब के साथ पकड़ा। पुलिस के मुताबिक उसके कब्जे से 18 क्वार्टर देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की। वही दूसरा मामला सिरसाकलार थाना पुलिस ने ग्राम न्यामतपुर निवासी आलोक कुमार उर्फ सोनू को अवैध शराब के साथ पकड़ा। पुलिस के अनुसार आरोपित के कब्जे से 21 क्वार्टर देशी शराब बरामद हुई। शराब जब्त करने के बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की। यह भी पढ़ें- Buxar News: देसी शराब के साथ दो धंधेबाज धराया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...