Orai News: 34 वार्डों में होंगे विकास कार्य, 12 करोड़ से बनेंगी सीसी सड़कें
उरई, सितम्बर 7 -- Orai News: उरई, संवाददाता। शहर की बदहाल सड़कों और जलभराव की समस्या से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। नगर पालिका ने विकास कार्यों को रफ्तार देने के लिए सीसी सड़क, नाला और नाली निर्माण के करीब 12 करोड़ रुपये के टेंडर निकाले हैं। खास बात यह है कि टेंडर में शहर के लगभग सभी 34 वार्डों को शामिल करते हुए मलिन बस्तियों और अधिक आवाजाही वाले प्रमुख स्थानों को प्राथमिकता दी गई है। स्मार्ट सिटी की दौड़ में शामिल उरई शहर में खराब सड़कों को चमाचम बनाने के साथ ही बिगड़ी पड़ी जलनिकासी की वजह से बरसात के वक्त होने वाले जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए सीसी सड़क व नालों का निर्माण प्रस्तावित किया गया है। पालिका अफसरों की मानें तो उसके लिए 15 वें वित्त व दो प्रतिशत यानि स्टाम्प शुल्क से करीब 12 करोड़ के टेंडर निकाले गए हैं। टेंडर बिक्री की शुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.