उरई, अक्टूबर 12 -- Orai News: उरई। संवाददाता सदर तहसील प्रशासन ने 27 जगहों में रात्रि कैंप लगाकर सौ से अधिक गांवों के फसल क्षति आपदा से प्रभावित किसानों के अभिलेख जुटाए गए। दरअसल इनको मुआवजा दिया जाना है। एसडीएम उत्तम कुमार व तहसीलदार सुरेंद्र कुमार ने बताया कि जो किसान छूट गए थे, उनका डाटा जुटाकर फीडिंग कराई गई। ग्राम प्रधानों व कोटेदारों के सहयोग से यह काम किया गया।ओलावृष्टि व अतिवृ़ष्टि से जिले में अलग अलग जगहों पर किसान प्रभावित हुए। शासन के निर्देश पर मुआवजा देने के िलए लेखपाल लगाकर ऐसे किसानों की फसलों का सर्वे कराया गया, पर तमाम किसान इस दौरान छूट गए। उन किसानों को भी फसल क्षति के अंतर्गत शामिल कराने के लिए एसडीएम सदर उत्तम कुमार ने ग्राम करसान, तहसीलदार सुरेंद्र कुमार ने ग्राम पिया निरंजनपुर,नायब तहसीलदार राहुल यादव ने हरदोई गूजर ...