उरई, अगस्त 13 -- Orai News: उरई। संवाददाता किसानों को उपज का बाजिब हक दिलाए जाने समेत कई मांगों को लेकर भाकियू ने गुरुवार को सड़कों पर कूच किया। बड़ी संख्या में किसानों ने करीब 250 ट्रैक्टरों के साथ शहर में ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाल कर सरकार से हक व अधिकार मांगा। यात्रा के बाद राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया। इसमें किसानों ने मांगों को प्रमुखता से रखते हुए समाधान कराए जाने की मांग की।संयुक्त किसान मोर्चा व विभिन्न टे्रडों के आह़्वान पर भारतीय किसान यूनियन ने गुरुवार को शहर में ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया। राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन, जिलाध्यक्ष द्विजेंद्र निरंजन, मंडल उपाध्यक्ष बृजेश राजपूत के नेतृत्व में राठ रोड गल्ला मंडी से ट्रैक्टर मार्च निकाला गया। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: रैली में 300 बाइक और स्कूटी सवार ...