उरई, अगस्त 26 -- Orai News: उरई। संवाददाता 24 घंटे से लगातार रुक रुक कर हो रही बारिश से शहर में स्मार्ट सिटी की दौड़ में शामिल नगर पालिका के सफाई अभियान की पोल खोल दी है। मंगलवार रात भर व बुधवार दिन भर हुई बारिश से हाल यह रहा कि शहर का हर कोने पानी से लबालब नजर आया। गली मोहल्लों के साथ ही चाक चौराहे पर पानी जमा रहा। अस्पतालों में तो पानी भरने से मरीजों व तीमारदारों को आने जाने में परेशानी हुई। मकानों तक वाहन न पहुंचने की वजह से

स्कूली बच्चों की स्थिति स्कूली बच्चों को भी गंदे पानी से होकर आना जाना पड़ा। मंगलवार रात से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। रात व बुधवार सुबह से दिन भर रुक रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहा। इससे स्थिति यह है कि शहर के मेन रोड भगत सिंह चौराहा, घंटाघर, बल्दाऊ चौक व बजरिया में कई जगहों पर जलभराव हो गया। दुकानों तक पानी घु...