उरई, जुलाई 11 -- Orai News: उरई। रेलवे स्टेशन पर कैंटीन पर काम करने वाले वेंडर के साथ मारपीट मामले में दूसरे दिन भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित न्याय के लिए भटकता रहा, लेकिन आखिर में जीआरपी ने सिविल परिक्षेत्र का मामला बताकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है। प्रभारी थानाध्यक्ष का कहना है कि मामला सिविल का है। रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर दो पर कैंटीन कर्मचारी अभिषेक सिंह िनवासी शेखपुर बुजुर्ग ने शुक्रवार को जीआरपी थाने में तहरीर देकर बताया था कि स्टाल में काम करने वाले वेंडर के साथ मारपीट की गई। हैरानी वाली बात तो यह है कि घटना को 24 घंटे से अधिक का समय गुजर गया हैं, पर अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: जंक्शन पर मारपीट मामले में आरपीएफ दारोगा का बयान दर्ज इधर, कार्रवाई न किए जाने से पीड़ित परेशान है। क...