Orai News: 23 अक्टूबर को मतदान केंद्रों वाले शासकीय भवनों में रहेगा अवकाश
उरई, अक्टूबर 22 -- Orai News: उरई। संवाददाता विधान परिषद के इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन के तहत आज जनपद में मतदान संपन्न कराया जाएगा। मतदान केंद्र बनाए गए शासकीय भवनों में अवकाश घोषित किया गया है।जिला निर्वाचन अधिकारी समीर ने निर्देश जारी किए हैं कि निर्वाचन के दृष्टिगत जिन शासकीय भवनों में मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, वहां मतदान दिवस पर मतदान कार्य के अतिरिक्त अन्य सभी कार्य पूर्ण रूप से बंद रहेंगे तथा संबंधित भवनों में अवकाश रहेगा। जनपद में मतदान के लिए कुल 24 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि मतदान प्रक्रिया निर्धारित व्यवस्था के अनुसार सुचारु रूप से संपन्न कराई जा सके। यह भी पढ़ें- Orai News: सूची में लि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.