उरई, अगस्त 7 -- Orai News: उरई। संवाददाता माधौगढ़ थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए ग्राम धर्मपुरा तिराहे के पास एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी इन्द्रल सिंह निवासी गोहानी के कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक के कट्टे में रखे 22 क्वार्टर देशी शराब बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...