उरई, जुलाई 28 -- Orai News: उरई। संवाददाता मंगलवार को दोपहर में हुई महज 15-20 मिनट की बारिश ने उरई मुख्यालय की सड़क व्यवस्था की पोल खोल दी। लालमन चौराहे से यादव गारमेंट, वार्ड नंबर 19 चंद्र नगर, जवाहरगंज, प्रेम नगर और सूर्य नगर तक सड़कों पर जबरदस्त जलभराव हो गया। नाले का कीचड़युक्त गंदा पानी दुकानों में घुस गया। जिसे लेकर व्यापारियों व दुकानदारों में आक्रोश है।बारिश शुरू होते ही राजमार्ग की मुख्य सड़क तालाब में तब्दील हो गई। पानी की निकासी न होने से व्यापारियों को अपनी दुकानों का शटर बंद करना पड़ा। नाले का गंदा पानी दुकानों के अंदर तक पहुंच गया, जिससे रखा सामान भीग गया। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर : मूसलाधार बारिश से जलमग्न हुआ शहर, घरों में घुसा पानी मोहल्लों की गलियों में भी घुटने-घुटने पानी भर गया। बारिश बंद होने के काफ...