Orai News: 20 क्वार्टर शराब के साथ युवक गिरफ्तार, रिपोर्ट दर्ज
उरई, अगस्त 24 -- Orai News: जालौन। संवाददाता छिरिया सलेमपुर पुलिस ने 20 क्वार्टर अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।छिरिया मलकपुरा चौकी प्रभारी आलोक पाल को सूचना मिली थी कि पमा के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के अंडरपास पर एक व्यक्ति नशीला पदार्थ बेचने के लिए ले जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में जा रहे दमां निवासी सोनू को रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 20 क्वार्टर देसी शराब बरामद हुई। पूछताछ में उसने बताया कि वह शराब बेचने के लिए ले जा रहा था। यह भी पढ़ें- Orai News: अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर आरोपी को हिरासत में लिया और थाने लाकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.