उरई, नवम्बर 5 -- Orai News: कदौरा। थाना कदौरा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की। ग्राम बबीना में उपनिरीक्षक अंकित चौरसिया ने दीपा पत्नी सूरदास उर्फ घनश्याम निवासी ग्राम कबूतरा डेरा बबीना को पकड़ा। अभियुक्ता के कब्जे से एक प्लास्टिक के झोले में 20 अदद क्वार्टर देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...