उरई, अक्टूबर 10 -- Orai News: आटा। संवाददाता क्षेत्राधिकारी राजेश कमल के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत आटा पुलिस ने एक युवक को 20 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।।उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार सिंह टीम के साथ गश्त पर थे। भड़रा डेरा मोड़ पर पानी की टंकी के पास संदिग्ध बैठे रामबाबू निवासी भड़रा डेरा को रोका। तलाशी में बोरे से 20 क्वार्टर शराब बरामद हुई। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...