उरई, नवम्बर 18 -- Orai News: उरई। शहर के मोहल्ला शांतिनगर में मंगलवार देर शाम को में 16 वर्षीय छात्रा ने अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या कर ली। वह कक्षा 9 की छात्रा थी। मंगलवार रात करीब 9 बजे पिता मजदूरी करके घर लौटा तो बेटी का कमरा बंद मिला। कमरा खोलने पर घटना का पता चला। सूचना पर चौकी प्रभारी अर्जुन सिंह मौके पर पहुंचे और जांच कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। शांतिनगर निवासी ओमकेश मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। घर में दिव्यांग पत्नी रूबी, बड़ी बेटी अवनी, अंशिका और अंजली हैं। 16 वर्षीय बड़ी बेटी अवनी ही देखभाल करती थी। घर के काम के साथ वह पढ़ाई भी कर रही थी। परिवार के लोगों के अनुसार अवनी का किसी से कोई विवाद नहीं था पर मंगलवार देर शाम को अवनी ने घर के एक कमरे में जाकर दु...