उरई, अगस्त 2 -- Orai News: कालपी। संवाददाता पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कमल के निर्देश पर इलाकाई पुलिस ने इलाकाई पुलिस ने ग्राम भदरेखी में एक युवक को 16 क्वार्टर अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की गई।थाना आटा के उपनिरीक्षक कुलवंत कुमार अपने हमराही सिपाही कैलाश कुमार के साथ निजी वाहन से चेकिंग करते हुए भदरेखी की ओर जा रहे थे। भदरेखी पुलिया के पास एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर तेज़ी से जाने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं रुका। इसके बाद पुलिस टीम ने भदरेखी रपटे से लगभग 100 मीटर पहले उसे पकड़ लिया। पुलिस से पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गंभीर सिंह पुत्र राजेश सिंह 32 वर्ष निवासी ग्राम मुसरिया, थाना चुर्खी बताया। तलाशी के दौरान उसके ...