Orai News: 150 साल पुराना नाग पंचमी मेला और दंगल शुरू, पूर्व विधायक डॉ. अरुण मेहरोत्रा ने किया उद्घाटन
उरई, अगस्त 17 -- Orai News: कालपी, संवाददाता । नगर की 150 वर्ष पुरानी परंपरा नाग पंचमी मेले और दंगल का शुभारंभ सोमवार को धूमधाम से हुआ। बाबू मथुरा प्रसाद निगम के जन्मदिन के अवसर पर लंका मीनार समिति द्वारा आयोजित इस मेले का उद्घाटन क्षेत्र के पूर्व विधायक व भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरुण मेहरोत्रा ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने पहलवानों से हाथ मिलाकर कुश्ती का आगाज कराया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. मेहरोत्रा ने कहा कि यह मेला और दंगल नगर की अति प्राचीन परंपरा है। मौजूदा समय में ऐसी परंपराएं विलुप्त होती जा रही हैं। पहले मेला और दंगल आपसी मेल-मिलाप और भाईचारे को बढ़ाने का बड़ा माध्यम हुआ करते थे, जो अब कम देखने को मिलते हैं। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: धोबी पछाड़ और कलाजंग पर खूब मिली दाद उन्होंने लं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.