उरई, जुलाई 3 -- Orai News: पड़री। संवाददाता पावर हाउस की इनकमिंग मशीन में दिक्कत आने की वजह से कोंच के ग्राम पड़री समेत आसपास के 15 गांवों की विद्युत आपूर्ति प्र्रभावित रही। इससे ग्रामीणों को पानी संकट का सामना करना पड़ा। जब इसकी सूचना अधिकारियों को मिली तो मौके पर एसडीओ व अवर अभियन्ता अपनी टीम के साथ पहुंच गए और फाल्ट ठीक करने में जुट गए। इसे ठीक करने में बिभागीय कर्मचारियों को पसीना आ गया और पूरी रात मेहनत करते रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...