Orai News: 14 से शुरू होगी गणेश महोत्सव की धूम, गूंजेगा गणपति बप्पा मोरया
उरई, सितम्बर 9 -- Orai News: उरई। संवाददाता 14 सितंबर से शुरू होने वाले सात दिवसीय गणेश महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। श्रीगणेश मराठा मित्र मंडल विकास सेवा समिति के लोगों ने बुधवार को बैठक कर कार्यक्रम की रुपरेखा बनाई है। इसमें कमेटी के लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।संस्थापक संभाजी राव तांबे ने बताया कि सात दिवसीय गणेश महोत्सव का आयोजन माहिल तालाब परिसर में किया जाएगा। पहले दिन 14 सितंबर को गजानन की स्थापना होगी। इस दौरान छप्पन भोग के साथ मोदक के लडडुओं का भोग लगाया जाएगा। 15 को भजन संध्या, 16 को आरती व प्रसाद वितरण, 17 अखंड रामायण, 18 कन्या भोज, 19 को झांकी व 20 को शोभायात्रा के साथ महोत्सव का समापन हो जाएगा। आयोजन को लेकर कमेटी बनाई गई हैं, जो पूरे कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को संभालेंगी। संस्थापक ने बताया कि दो, एक दिन में सजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.