उरई, अगस्त 2 -- Orai News: कुठौंद। संवाददाता कुठौंद क्षेत्र की ग्राम पंचायत हरसिंगपुर के मजरा माइनर के पास रविवार को खेत में काम करते समय 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो सगे भाई गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद खेत में अफरा-तफरी मच गई और दोनों भाइयों को इलाज के लिए ले जाया गया।रविवार दोपहर को कुठौंद क्षेत्र की ग्राम पंचायत हरसिंगपुर के मजरा माइनर के पास दो भाई अंशु दीक्षित और दीपू दीक्षित खेत पर कृषि कार्य कर रहे थे। इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजर रही नीचे झूल रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गए। तेज करंट लगने से दोनों झुलस गए और जमीन पर गिर पड़े। घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुठौंद पहुंचाया। जहां डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार किय...