उरई, अगस्त 1 -- Orai News: जालौन। संवाददाता नगर के मोहल्ला गणेश जी में बीते मंगलवार रात जनरल स्टोर व्यापारी दिलीप अग्रवाल से 1.5 लाख रुपये चोरी की घटना के चार दिन बाद भी पुलिस को कोई ठोस सफलता नहीं मिली है। घटना को अंजाम देने वाले तीन नकाबपोश बदमाश अब तक पुलिस की पकड़ से दूर हैं।पुलिस के अनुसार बदमाशों ने वारदात से पहले व्यापारी की रैकी की थी। बीते मंगलवार रात करीब 9 बजे दिलीप अग्रवाल दुकान बंद कर स्कूटी से घर पहुंचे। सीट पर रखे दिनभर की बिक्री के बैग को वे शटर खोलते समय अकेला छोड़ गए। इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाश आए और चंद सेकेंड में बैग लेकर फरार हो गए। घटना के बाद कोतवाली पुलिस के साथ स्वाट टीम भी सक्रिय की गई। पुलिस ने आसपास के लगभग आधा सैकड़ा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और घटना वाले रास्तों पर लगे दर्जनभर से ज्यादा लोगों से पूछत...