उरई, जुलाई 12 -- Orai News: कालपी। संवाददाता लंम्बे अरसे से अधर में लटका जोल्हूपुर रेलवे ओवरब्रिज के दूसरे साइड का निर्माण कार्य एक बार फिर शुरू हो गया है। भूमि संबंधी बाधाएं दूर होने और प्रभावित परिवारों को मुआवजा वितरित किए जाने के बाद कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम ने निर्माण कार्य में तेजी ला दी है।जोल्हूपुर मोड़ - हमीरपुर फोर लेन सड़क में जोल्हूपुर रेलवे लाइन की क्रासिंग में ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य करीब 8 साल पहले शुरू हुआ था। 3 वर्ष पहले एक साइड का ओवर ब्रिज निर्माण कार्य पूरा होने पर वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है। जबकि दूसरे साइड का निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ था। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: 50 नंबर ओवर ब्रिज के शेष हिस्से का शुरू हुआ काम बीते दिनों ओवरब्रिज के निर्माण कार्य से प्रभावित 13 लोगों को करीब 39 ला...