उरई, अक्टूबर 4 -- Orai News: जालौन। संवाददाता एनएसटी स्कूल में हिंदी चैंपियनशिप-2026 परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम के साथ सामान्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले प्रश्नों का भी अभ्यास कराया गया।एनएसटी स्कूल में आयोजित हिंदी चैंपियनशिप-2026 परीक्षा को दो वर्गों में आयोजित किया गया। प्रथम वर्ग में कक्षा एक और दो एवं द्वितीय वर्ग में कक्षा तीन से पांच तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने प्रश्नपत्र हल करने के साथ ओएमआर शीट पर निर्धारित तरीके से उत्तर अंकित किए। विद्यालय प्रबंधन की ओर से दोनों वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन-तीन विद्यार्थियों का चयन कर उन्हें पुरस्कृत किया जाएग...