उरई, जुलाई 21 -- Orai News: सिरसाकलार। संवाददाता सिरसाकलार पुलिस ने हार्वेस्टर की बैटरी चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को चोरी की दो अदद बैटरी के साथ गिरफ्तार किया है।पीड़ित पंकज ने थाना सिरसाकलार में तहरीर दी थी कि उनके हार्वेस्टर की 2 बैटरियां चोरी हो गई हैं। इस पर थाना सिरसाकलार में धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 21 जुलाई को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम छानी अहीर निवासी निखिल भास्कर और अखिलेश को पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से चोरी की दो हार्वेस्टर बैटरी बरामद हुईं। पूछताछ में दोनों ने चोरी की बात स्वीकार की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...