उरई, अगस्त 10 -- Orai News: कालपी, संवाददाता। फोरलेन हाईवे होने के बावजूद करीब तीन माह से जाम की समस्या से जूझ रहे कालपी में राहत मिल गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एनएचएआई ने अंडरपास की स्लैब की जांच पूरी करने के बाद हाईवे पर वनवे यातायात व्यवस्था बहाल कर दी है। दरअसल पुराना यमुना पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण जून माह में यहां की यातायात व्यवस्था करीब दस साल पीछे चली गई थी। दोनों ओर से एक ही लेन पर वाहन चलने के कारण दिनभर जाम लगता था। स्थिति संभालने के लिए पुलिस अधीक्षक ने यहां 24 घंटे यातायात पुलिस की तैनाती भी की थी, लेकिन व्यवस्था नहीं सुधर सकी। गत माह एनएचएआई ने फिर से वनवे व्यवस्था लागू की थी, लेकिन कुछ दिन बाद ही अंडरपास की स्लैब टूट जाने से एक बार फिर यातायात एक लेन से चलाना पड़ा। इससे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लगने लगीं ...