Orai News: हाईवे पर खड़े अधेड़ को डंपर से रौंदने के मामले चालक के खिलाफ केस दर्ज
उरई, अक्टूबर 14 -- Orai News: कालपी। संवाददाता बीती 9 अक्टूबर को हाईवे स्थित गैस गोदाम के पास हुए सड़क हादसे में पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वाहन को पुलिस ने मौके से ही कब्जे में ले लिया था जबकि चालक फरार हो गया था।लुहरगांव निवासी राजा सिंह सेंगर ने पुलिस को तहरीर दी कि उनके चचेरे भाई लोकेंद्र सिंह 45 वर्ष बीती 9 अक्टूबर को दोपहर करीब डेढ़ बजे जोल्हूपुर चौराहे से पहले जय श्रीराम आरओ वाटर दुकान के पास सड़क किनारे खड़े थे। तभी कालपी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर के चालक ने बिना हॉर्न बजाए पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और डंपर को अभिरक्षा में लिया। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.