Orai News: हाइटेंशन लाइन में फॉल्ट से कालपी में डेढ़ घंटे ठप रही बिजली, उपभोक्ता परेशान
उरई, सितम्बर 2 -- Orai News: कालपी। संवाददाता हाइटेंशन लाइन में फॉल्ट आने के कारण बुधवार को कालपी क्षेत्र में कई घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। अचानक बिजली गुल होने से घरों, बाजारों और कार्यालयों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।कालपी विद्युत सबस्टेशन के अवर अभियंता सत्य प्रकाश गौतम ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 3:45 बजे हाइटेंशन लाइन में तकनीकी खराबी आ गई। फॉल्ट के चलते पूरे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। सूचना मिलते ही विद्युत विभाग की अनुरक्षण टीम मौके पर पहुंची और फॉल्ट तलाशने का काम शुरू किया। अवर अभियंता की अगुवाई में अभिषेक धीर, भूपेंद्र कुमार, रिंकू पोरवाल, दिलीप कुमार सहित विभागीय टेक्नीशियन और कर्मचारी लगातार फॉल्ट को दुरुस्त करने में जुटे रहे। कड़ी मशक्कत के बाद शाम करीब 5 बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। लग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.