Orai News: हाइटेंशन लाइन टूटकर खड़ी बस पर गिरी, धू-धू कर जली यात्री बस
उरई, अक्टूबर 29 -- Orai News: जालौन। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भदवां में बुधवार देर रात गांव के किनारे खड़ी आयुष ट्रैवल्स की एक यात्री बस पर हाइटेंशन विद्युत लाइन टूटकर गिर गई, जिससे बस में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते पूरी बस आग की लपटों में घिर गई और धू-धूकर जलने लगी। ग्रामीणों ने शोर मचाया तो हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि बस में कोई यात्री सवार नहीं था जिससे बड़ी जनहानि टल गईबुधवार देर रात ग्राम भदवां में आयुष ट्रैवल्स की बस प्रतिदिन की तरह गांव के किनारे खड़ी की गई थी। बस के ठीक ऊपर से 11 हजार वोल्ट की हाइटेंशन लाइन निकली हुई है। बताया जा रहा है कि देर रात अचानक तार टूटकर सीधे बस के ऊपर आ गिरा। करंट फैलते ही बस में चिंगारी से आग लग गई। आग लगते ही कुछ ही मिनटों में बस ने विकराल रूप ले लिया। लपटें ऊंची उठती देख ग्रामीणों ने पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.