Orai News: हनुमान मंदिर के पास फैली गंदगी से श्रद्धालु परेशान
उरई, अक्टूबर 14 -- Orai News: जालौन।संवाददाता लौना में हनुमान मंदिर के आसपास फैली गंदगी से पूजा-अर्चना के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी होती है। धार्मिक स्थल के आसपास गंदगी होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने बीडीओ से सफाई व्यवस्था दुरूस्त कराने की मांग की है। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम लौना निवासी शैलेंद्र सिंह भदौरिया, शैलू भदोरिया, संतोष, पवन, नरेंद्र आदि ने बताया कि गांव में स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रृद्धालु दर्शन और पूजा अर्चना के लिए पहुंचते हैं। नवरात्र में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ गई है। लेकिन मंदिर तक जाने वाले रास्ते पर गंदगी और कीचड़ फैला हुआ है। इससे महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को मंदिर तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है। फिसलन और दुर्गंध के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.