उरई, सितम्बर 8 -- Orai News: फोटो परिचय कलेक्ट्रेट में बैठक लेते डीएम। 08ओआरआई 16 उरई। संवाददाता डीएम राजेश कुमार पाण्डेय व एसपी विनय कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कर जनपद में यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

यातायात व्यवस्था की समीक्षा डीएम ने ईओ को निर्देशित किया कि शहर में यातायात व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वाले अवरोधक होर्डिंग तत्काल हटाए जाएं। उन्होंने कहा कि सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी एवं संबंधित अधिकारी संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करें तथा जहां भी अतिक्रमण के कारण यातायात प्रभावित हो रहा हो, वहां प्रभावी कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश के दौरान रा...