उरई, सितम्बर 2 -- Orai News: माधौगढ़। संवाददाता पहली बार माधौगढ़ में अपना दल एस युवा मंच का ऐतिहासिक रक्षाबंधन महाकुंभ कार्यक्रम हुआ। आयोजक व प्रदेश महासचिव ओंकार सिंह ठाकुर ने महोत्सव मनाकर हजारों बहनों से राखी बंधवाई और उनकी रक्षा का संकल्प लिया। इस दौरान बहनों पर पुष्प वर्षा की गई। कार्यक्रम में महिला प्रतिनिधियों के अलावा विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम करने वाली महिलाओं का सम्मान भी किया गया। कस्बा के एक गेस्ट हाउस में रक्षाबंधन महोत्सव का कार्यक्रम प्रदेश महासचिव ओंकार सिंह ठाकुर ने किया। इस मौके पर माधौगढ़ विधानसभा के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में आई बहनों ने एक एक कर राखी बांधी। दूरदराज से आई बहनों का सम्मान करते हुए उन्हें उपहार स्वरुप सामान भेंट कर आशीर्वाद लिया गया और उनकी रक्षा का संकल्प दोहराते हुए कहा कि अगर आने ...